दिल्ली से उत्तराखंड तक बारिश-बाढ़ का कहर, रेड अलर्ट
घर-मकान डूबे, सड़कें बनीं दरिया… दिल्ली, पंजाब, जम्मू, हिमाचल से उत्तराखंड तक बारिश और बाढ़ का कहर
देशभर में मॉनसून ने तबाही मचाई हुई है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश और बाढ़ ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। मौसम विभाग ने कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।
उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में लगातार बारिश से भूस्खलन और सड़क धंसने की घटनाएं बढ़ गई हैं। कई जगहों पर पुल टूट गए हैं, सड़कें पानी में बह गई हैं और पहाड़ों से गिरते पत्थरों ने आवाजाही को मुश्किल बना दिया है। वहीं, पंजाब और दिल्ली-NCR जैसे मैदानी इलाकों में भारी बारिश से जलभराव और जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
दिल्ली-NCR में आफत की बारिश
पिछले दो दिनों से दिल्ली और आसपास के इलाकों में लगातार भारी बारिश हो रही है। कई जगहों पर सड़कें तालाब जैसी दिख रही हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। नोएडा और गाजियाबाद में हालात को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद रखने और ऑनलाइन क्लास शुरू करने का आदेश दिया गया है। हालांकि, गुरुग्राम में अभी तक ऐसा कोई आदेश लागू नहीं किया गया है।
यमुना का खतरा बढ़ा
दिल्ली इस समय बाढ़ के खतरे का सामना कर रही है। यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।
प्रशासन सतर्क, लोग परेशान
प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य तेज कर दिए हैं, लेकिन हालात काबू में आते नजर नहीं आ रहे। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बारिश का यह सिलसिला अभी कुछ और दिनों तक जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को अलर्ट रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलनेदिल्ली से उत्तराखंड तक बारिश-बाढ़ का कहर, रेड अलर्ट की सलाह दी गई है।