The Apna Times

नया युग - नया नजरिया

पंजाब बाढ़: 1300 गांव डूबे, सतलज-ब्यास-रावी उफनी

पंजाब बाढ़

पंजाब बाढ़: 1300 गांव डूबे, सतलज-ब्यास-रावी उफनी

पंजाब बाढ़

पंजाब बाढ़: 1300 गांव डूबे, सतलज-ब्यास-रावी उफनी

पंजाब में बाढ़ से तबाही: 30 मौतें और लाखों लोग प्रभावित

पंजाब पिछले एक महीने से भीषण बाढ़ संकट का सामना कर रहा है। भारी बारिश और उफनती नदियों ने राज्य के हालात बेहद खराब कर दिए हैं। अब तक बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 30 लोगों की मौत हो चुकी है और 2.56 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं, लेकिन हालात फिलहाल नियंत्रण में नहीं आ पाए हैं।

पंजाब बाढ़  

रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ ने अब तक 1,300 से ज्यादा गांवों को प्रभावित किया है और करीब 96,000 हेक्टेयर से अधिक खेतीबाड़ी की जमीन जलमग्न हो चुकी है। इससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है क्योंकि फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

पंजाब बाढ़  सबसे ज्यादा असर अमृतसर जिले में देखा जा रहा है, जहां लगभग 35,000 लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा फिरोजपुर में 24,015, फाजिल्का में 21,562 और पठानकोट में हजारों लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। कई इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए सेना और NDRF की टीमें तैनात की गई हैं।

राज्य सरकार ने बताया कि राहत कैंपों में हजारों लोगों को शरण दी गई है और पीने का पानी, भोजन और दवाओं की व्यवस्था की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंजाब की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की है और हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

पंजाब बाढ़ से सबसे ज्यादा दिक्कत उन इलाकों में हो रही है जो सतलज, ब्यास और रावी नदी के किनारे बसे हैं। लगातार पानी बढ़ने के कारण निचले इलाकों में हालात गंभीर बने हुए हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बाढ़ का असर लंबे समय तक रहेगा क्योंकि खेतीबाड़ी के नुकसान के साथ-साथ बुनियादी ढांचे को भी भारी क्षति हुई है। आने वाले दिनों में राहत और पुनर्वास सरकार के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी।