The Apna Times

नया युग - नया नजरिया

सेंसेक्स 700 अंक टूटा: शेयर बाजार में गिरावट के 3 कारण

सेंसेक्स 700 अंक टूटा: शेयर बाजार में गिरावट के 3 कारण

सेंसेक्स 700 अंक टूटा: शेयर बाजार में गिरावट के 3 कारण

सेंसेक्स 700 अंक टूटा: शेयर बाजार में गिरावट के 3 कारण

सेंसेक्स 700 अंक टूटा: शेयर बाजार में गिरावट के 3 कारण

शेयर बाजार में अचानक गिरावट: सेंसेक्स 700 अंक टूटा, जानिए 3 बड़े कारण

2 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ खुले, लेकिन दोपहर तक अचानक आई बिकवाली ने बाजार की तस्वीर बदल दी। सेंसेक्स दिन के उच्चतम स्तर से 700 अंक तक टूट गया, जबकि निफ्टी 24,550 के नीचे फिसल गया। दोपहर 2:26 बजे सेंसेक्स 301 अंक या 0.37% गिरकर 80,065.40 पर और निफ्टी 85.95 अंक या 0.35% गिरकर 24,539.10 पर कारोबार कर रहा था।

इस गिरावट के पीछे तीन प्रमुख कारण रहे:

1️⃣ कमजोर ग्लोबल संकेत | the Apna times 

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखा। अमेरिका के वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। डॉव जोन्स 200 अंक नीचे था, जबकि नैस्डैक और S&P 500 क्रमशः 0.64% और 0.5% की गिरावट में थे। अमेरिकी डॉलर पांच हफ्तों के निचले स्तर पर बना रहा, वहीं सोने ने ₹1.06 लाख का नया रिकॉर्ड हाई छू लिया।

निवेशकों की नजरें अब अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर टिकी हैं, जिससे फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की संभावना पर स्पष्टता मिलेगी। अगर अगस्त के रोजगार आंकड़े कमजोर रहे, तो ब्याज दरों में 50 बेसिस पॉइंट्स तक की कटौती संभव है। इसके अलावा, 11 सितंबर को आने वाले महंगाई के आंकड़े भी अहम होंगे।

2️⃣ निफ्टी एक्सपायरी से अस्थिरता  | the Apna times

भारतीय शेयर बाजार सितंबर से निफ्टी के फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी गुरुवार से बदलकर मंगलवार कर दी गई है। आज पहली बार मंगलवार को एक्सपायरी हुई, जिससे बाजार में अस्थिरता बढ़ गई। वीकली एक्सपायरी के दिन अक्सर निफ्टी में वाइल्ड स्विंग्स देखने को मिलते हैं, और आज भी कुछ ऐसा ही हुआ।

3️⃣ मुनाफावसूली का दबाव | the apna times

भारतीय शेयर बाजार बीते दो दिनों में सेंसेक्स करीब 900 अंक चढ़ चुका था। ऐसे में कई निवेशकों और ट्रेडर्स ने ऊंचे स्तर पर मुनाफा वसूली करना बेहतर समझा। इस बिकवाली का सबसे ज्यादा असर बैंकिंग शेयरों पर पड़ा। बैंक निफ्टी इंडेक्स दिन के उच्च स्तर से 600 अंक तक टूट गया।

साथ ही, निवेशक GST काउंसिल की बैठक के फैसलों का इंतजार कर रहे हैं, जो 3 सितंबर से शुरू हो रही है। उम्मीद है कि काउंसिल करीब 175 उत्पादों पर 10% तक GST घटा सकती है, जिसमें शैंपू, हाइब्रिड कार और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं।